Breaking News

अंबिकापुर@चैत्र नवरात की महाअष्टमी तिथि पर मां के दर्शन करने लगी रही भक्तों की भीड़

Share


अंबिकापुर,29 मार्च 2023 (घटती-घटना)। बुधवार को चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां महामाया मंदिर अंबिकापुर में मंदिर का पट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था। मां महामाया की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु ललाईत रहे। मां की दर्शन के लिए लोगों ने कतार में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महामाया मंदिर में श्रद्धालओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति व जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। तेज धूप में भक्त घंटों लाइन में खड़े रहे। वहीं मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए मंदिर परिसर में टेंट लगाए गए थे। ताकि तेज धूप में राहत मिल सके। नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर व देवी मंदिरों पर हवन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्त नवमी के हवन-पूजन की तैयारियों में लगे रहे। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन बुधवार को महामाया मंदिर, समलाया मंदिर, मां दुर्गा शक्तिपीठ गांधी चौक, संत हरकेवल मंदिर, काली मंदिर, रघुनाथपुर मंदिर, शीतला मंदिर सहित शहर के सभी देवी मंदिरों में माता की आराधना करने श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। घरों व मंदिरों में अष्टमी के हवन की सुगंध महकी तो नवमी की तैयारियां पूरी की गईं। देवी मंदिरों पर भक्तों की कतारें लगी रहीं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply