Breaking News

अंबिकापुर,@उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय चैती छठ संपन्न

Share


अंबिकापुर,28 मार्च 2023 (घटती-घटना)। लोक आस्था का महा पर्व चार दिवसीय चैती छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सूर्य उदय होते ही व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों ने पूजा अर्चना कर बड़ों का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। इस दौरान छठ व्रतियों ने 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की आराधना की और देश, समाज, परिवार के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को काफी उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छठ के गीतों से पूरा इलाका छठमय रहा। सोमवार को को षष्टी तिथि पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने साथ छठ पर्व संपन्न हुआ। यह व्रत अपने आप में कठिन और काफी तप वाला माना जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती अपने-अपने घरों से अल सुबह से ही घर से निकल कर शहर के शंकरघाट स्थित छट घाट पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply