Breaking News

अंबिकापुर@आम आदमी पाटी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Share


अंबिकापुर,26 मार्च 2023 (घटती-घटना)। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सूरजपुर के साधुराम सेवा कुंज में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देते हुए एक विशाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद (पंजाब) एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, संजीव झा, विधायक, दिल्ली एवं कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित हुए। आम आदमी पार्टी के डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन झंडा को घर-घर तक पहुंचना है। सदस्यता अभियान प्रशिक्षण में नेन्द्रगढ़, भरतपुर, बैकुंठपुर, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, सामरी, रामानुजगंज, जशपुर, पत्थलगांव, एवं कुनकुरी सहित 14 विधानसभा के लगभग 1000 पदाधिकारी एवं कार्यकरताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, रवि जायसवाल, इरदोस तिर्की, हरिनारायण साहू, मिनी रामा, संगीता मरावी, संदीप सिंह, राजेश जगते, प्रियंका सिंह , संगीता मरावी, राजेन्द्र पासवान, सुरेन्द्र काशी, यदुवंश सिंह, जेठू सिंह सहित जिले के सभी कार्यकर्ाा उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply