Breaking News

अम्बिकापुर,@नशा मुक्ति का संदेश देने सायकिल पर निकला शिक्षक पहुंचा अम्बिकापुर

Share

अम्बिकापुर,26 मार्च 2023 (घटती-घटना)। ,नशामुक्ति और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का संदेश देने सायकिल पर निकले युवा शिक्षक रविवार को अम्बिकापुर पहुंचा। मुंगेली जिले के संतोष गुप्ता नशा मुक्ति और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का संदेश देने का संकल्प लेकर विगत 13 मार्च से प्रदेश के सभी 33 जिलों में जाने सायकिल से निकला है। अब तक 26 जिलों का भ्रमण कर चुके संतोष रविवार को रायगढ़, जशपुर जिला होते ह 27 वां जिला सरगुज़ा के अम्बिकापुर पहुंचा।
संतोष गुप्ता ने बताया कि वह मुंगेली जिले के एक प्राथमिक शाला में साहायक शिक्षक है। प्रदेश के युवओं को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग से छुट्टी लेकर यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सायकल से ही स्कूल जाते है। सायकिल चलाने से जहां शरीर फिट रहता है वही पर्यावरण भी प्रदूषित नही होता, पेट्रोल का खर्च भी बचता है। उन्होंने बताया कि हर जिले में जाकर युवओं को नशा से दूर रहने, सायकिल का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह देते हैं।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply