अंबिकापुर, 26 मार्च 2023 (घटती-घटना)। राहुल गांधी के संसद सदस्यता को षड़यंत्र पूर्वक समाप्त कराने के विरोध में आखिल भारतीय कांगें्रस कमेटी के आवाह्न पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह किया गया। रविवार को सरगुजा जिला मुख्यालय सहित लॉक मुख्यालय एवं विधानसभा स्तर पर भी संकल्प सत्याग्रह किया गया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी 11 बजे से काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार के विरुद्ध अब पार्टी निरंतर प्रदर्शन करने की निति पर काम कर रही है।
संकल्प सत्याग्रह के कांग्रेसियों ने बताया कि 7 फरवरी को संसद में राष्ट्रपति के अभिषाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुखरता के साथ अडानी के मोदी शासनकाल में 609 वें नंबर से दूसरे नंबर के अमीर बनने का सवाल उठाया था। अपने भाषण में राहुल गांधी ने वो सारे मौके गिनाये जबकि मोदी सरकार ने अदानी को मदद दी थी। बजट सत्र के प्रारंभ से ही इन सवालों से बचने के लिये तरह-तरह के अलोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल मोदी सरकार कर रही थी। सरकारी पक्ष के सांसद लगातार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने की न केवल मांग कर रहे थे बल्कि इस दिशा में कार्यवाही भी किया जा रहा था। अंतत: सूरत कोर्ट के फैसले के बाद आनन-फानन में राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करा दिया गया। बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार का प्रयास रहा कि संसद को बाधित कर राहुल गांधी को बोलने से रोका जाये ताकि वे अदानी और सरकार की मिलीभगत पर सवाल न उठा पायें। पार्टी यह मानती है कि इसी प्रयास में एक दुष्चक्र को तैयार पर पूरे योजना के साथ राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करायी गयी है। संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि मेरी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है लेकिन मै चुप नहीं रहूॅंगा। इसी दुष्चक्र जिसके माध्यम से षणयंत्र करते हुए राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गयी के
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सोमवार को रायपुर में आहूत की है। संकल्प सत्याग्रह में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, डॉ. अजय तिर्की, मधु सिंह, रीता द्विक्षित,विनय शर्मा,युनुस खान, सीमा सोनी, मो. इस्लाम, अनिल सिंह कर्नल, दुर्गेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, मदन जायसवाल, इंद्रजीत धंजल, शैलेश सोनी, प्रमोद चौधरी, सतीश बारी,रुही गजाला, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, गीता रजक, शकीला सिद्धकी, चित्रा मिश्रा, निर्मला कहरी, सत्येन्द्र तिवारी, चुनमुन तिवारी, अनूप मेहता, नरेन्द्र विश्वकर्मा, निकी खान, अनील सिंह, निखिल विश्वकर्मा, अमित तिवारी राजा, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह, दिलिप धर, अविनाश कुमार, सपना सिन्हा, संजय सिंह, बाबू सोनी, रामू घोष, राहुल नाक्स, राजीव लोचन पाठक, अलि सोहेल, अशोक अग्रवाल, रेणुका पाठक, विकास शर्मा, प्रभा सिंह, कमलेश्वरी सिंह, सुजाता सिंह, बालमदीना एक्का सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur