लखनपुर,25 मार्च 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 0 7में 25 मार्च शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि दिनेश साहू व पार्षदों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए वार्ड क्रमांक 7 में हाई स्कूल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक डामरीकरण सड़क लगभग 23 लाख रुपए हाई स्कूल से चंद्रभान के घर तक 37,98 लाख का नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कराते विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। राजेश अग्रवाल व दिनेश साहू के द्वारा वार्ड वासी से अपील किया गया रोड के चौड़ीकरण के हिसाब से नाली निर्माण कराया जाएगा जिसका भी नाली निर्माण स्थान में अतिक्रमण है उसे हटाने की सहयोग करें ताकि आने वाल समय में आवागमन बाधित ना हो कांग्रेस लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पार्षद अमित बारी नरेंद्र पांडे चंद्रभान सिंह समीम खान पंचायत इंजीनियर अशोक सिंह महमूद खान नसरत अली साबिर अंसारी गप्पू खान सहित स्थानीय वार्ड वासियों की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू द्वारा भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार सहित में वार्ड वासी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur