Breaking News

लखनपुर,@अमेंरा खदान में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर अज्ञात लोगों ने लाखों रुपए की केबल तार की चोरी

Share

लखनपुर, 24 मार्च 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेंरा खुली खदान में 23 व 24 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर सब स्टेशन के शटर का ताला तोड़ लाखों रुपए की केबल तार की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। कई वर्षों से एसईसीएल अमेरा खदान बंद पड़ा है। अमीरा खदान में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं बीती रात अमेरा खदान में सुरक्षाकर्मि ड्यूटी मैं तैनात थे अज्ञात लोग वहां पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों व विद्युत विभाग के पदस्थ फोरमैन को बंधक बनाकर सब स्टेशन के शटर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए के केबल तार की चोरी की गई। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। तो वही घटना के बाद से अमेरा खदान के कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply