Breaking News

अंबिकापुर@69 लाख 36 हजार रुपए घाटे का बजट पेश करेगा नगर निगम

Share


अंबिकापुर, 22 मार्च 2023 (घटती-घटना)। नगर निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक बुधवार को महापौर डॉ. अजय तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम की आगामी सामान्य सभा में पेश करने के पूर्व निगम के बजट को एमआईसी द्वारा पास कर दिया गया। बैठक में वर्ष 2023-24 का प्रस्तावित बजट आय 3 अरब 61 करोड़ 87 लाख 84 हजार एंव व्यय 3 अरब 62 करोड़ 57 लाख 20 हजार का अनुमोदित किया गया है। इस प्रस्तावित बजट के अनुसार निगम ओवर ऑल 69 लाख 36 हजार घाटे का बजट पेश आगामी सामान्य सभा में पेश करेगी। जबकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और अधिक 40 लाख 41 हजार और घाटे का बजट पेश किया जाएगा। वर्ष 2023-24 का प्रस्तावित बजट को एमआईसी द्वारा पास किया गया। निगम द्वारा विाीय वर्ष 2022-23 के लिए 4 अरब 44 करोड़ 22 लाख 90 हजार रूपए आय तथा 4 अरब 44 करोड़ 51 लाख 85 हजार रूपए व्यय का बजट पारित किया गया था। चालू विाीय वर्ष के लिए जो बजट पारित हुआ था वह 28 लाख 95 हजार रूपय के घाटे का बजट था परन्तु इस बार नगर निगम ने अपने बजट को 20 प्रतिशत से भी अधिक कम करते हुए आगामी विाीय वर्ष 2023-24 के लिए 3 अरब 61 करोड़ 83 लाख 84 हजार रूपये के आय तथा 3 अरब 62 करोड़ 57 लाख 20 हजार रूपये के व्यय का बजट समान्य सभा में पेश करेगा। जो कि 69 लाख 36 हजार रूपये के घाटे का बजट है।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ पारदर्शी वितरण की मांग

Share आदान सामग्री भंडारण को लेकर कृषि अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन आदान भंडारण को …

Leave a Reply