अंबिकापुर,21 मार्च 2023 (घटती-घटना)। महामाया पहाड़ से उतरकर जंगली सूअर मंगलवार की सुबह शहर में पहुंच गया। हरसागर तालाब के पास सबसे पहले एक महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद चांदनी चौक के पास पहुंच गया और मॉर्निंग वाक पर निकली एक और महिला पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा खदेड़े जाने पर सूअर गड़ाघाट जंगल की ओर भाग गया।
जंगली सूअर अचानक मंगलवार की सुबह शहर में प्रवेश कर गया। इसे लेकर लोगों में खलबली मच गई। सूअर महामाया पहाड़ से उतर कर हरसागर तालाब के पास पहुंच गया। हरसागर तालाब के पास घर के बाहर 60 वर्षीय महिला सुरईया बेगम टहल रही थी। सूअर ने अचालक इस पर हमला कर दिया। सूअर ने महिला के सिर व पेट को नोच दिया है। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूअर ने आस पास के काफी लोगों को देखा तो वह भाग कर चांदनी चौक के पास पहुंच गया। यहां मंसा देवी नामक महिला मॉर्निंक वॉक कर रही थी। इस दौरान सूअर ने उस पर हमला कर दिया। इससे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों के परिजन ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur