Breaking News

अंबिकापुर@प्रताडऩा से परेशान होकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या,आरोपी पति गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,20 मार्च 2023 (घटती-घटना)। दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या कर लिया गया था। जांच के बाद इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व सुभाषनगर निवासी विवाहिता माधुरी माल आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पति राहुलचंद्र माल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच विवेचना के दौरान मृतिका के वारिसान, परिजनों का कथन लिया गया। जांच में पाया गया कि मृतिका के पति राहुलचंद्र माल द्वारा मृतिका के मायके से जमीन नहीं मिलने एवं ससुराल से रूपये पैसे नहीं मिलने की बात पर प्रताडि़त करता था। मृतिका अपने पति की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर धारा 304 (बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पति राहुलचंद्र माल को जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply