Breaking News

अंबिकापुर@मधुमक्खियों के हमले में विक्षिप्त महिला की मौत

Share


अंबिकापुर,19 मार्च 2023 (घटती-घटना)। लटोरी थाना क्षेत्र के फूलझर नाला के पास 17 मार्च को एक विक्षिप्त महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहनकर महिला को बीच बचाव कर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक विक्षिप्त महिला लटोरी क्षेत्र में घुमते रहती थी। 17 मार्च को फूलझर नाला के पास मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। वह बचाव करने के लिए पूरी कोशिश की। इस दौरान वह कपड़ा भी उतार कर फेंक दी पर मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। सूचना पर दो पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहनकर महिला का बीच बचाव किया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान 18 मार्च की रात को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply