Breaking News

अंबिकापुर@17 स्वयं सेवकों व ग्रामीणों ने किया रक्तदान

Share

अंबिकापुर,18 मार्च 2023 (घटती-घटना)। राज मोहनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर के अधिष्ठाता डॉ. आरबी तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंडो नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लैब प्रभारी डॉ. विकास पांडेय के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 17 स्वयं सेवकों व ग्रामवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें दृष्टि आहूजा, पूजा साहू, गुलशन, रविंद्र, हेमलाल, यशवंत घनश्याम, हिमांशु, अंकित, रमन, मेघा, योगेश्वर, रितेश साहू उदय पंडो तथा डॉ. आर्यमा भारती ने रक्तदान किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसआर दुबोलिया, डॉ. नीलम चौकसे, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. सचिन जयसवाल, विकास साहू, शिविर के स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply