Breaking News

अंबिकापुर,@स्कूली बच्चों के बीच जमकर मारपीट,कड़े से मारकर फोड़ा सिर

Share

अंबिकापुर,17 मार्च 2023 (घटती-घटना)। शहर के घड़ी चौक स्थित विवेकानंद स्कूल के पास स्कूली बच्चों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कड़े से मारकर एक छात्र का सिर फोड़ दिया। छात्र ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सरस्वती स्कूल का एक 11वीं का छात्र अपना क्लास खत्म कर दोस्त के साथ प्रैक्टिकल बुक खरीदने जा रहा था। इस दौरान 8 से 10 बच्चे रास्ता रोककर इसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। मना करने पर 11वीं के छात्र के साथ भी सभी ने मारपीट करने लगे। इस दौरान छात्र को को कड़े से मार कर उसका सिर फोड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा। पीडि़त छात्र ने मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply