Breaking News

अंबिकापुर@कचरे में असुरक्षित मिले नवजात की इलाज के दौरान मौत

Share


अंबिकापुर,17 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के भयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम करौंटी में गुरुवार को लावारिश नवजात बच्चा मिला था। गांव वालों मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस नवजात बच्चे को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम करौंटी निवासी शिव कुमार गुरुवार को अपने खेत में मवेशी को चारा दे रहा था। इस दौरान एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई थी। वह जाकर देखा तो कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु रो रहा है। नवजात को असुरक्षित तरीके से फेंका गया था। वह मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोग मामले की जानकारी चन्द्रा चौकी पुलिस को दी। इधर ग्रामीणों ने नवजात बच्चे की मां की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीण बच्चे के बारे में जानकारी लेने चेन्द्रा अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला की भयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम पकनी निवासी एक महिला का डिलिवरी हुआ है। वह अपने भाई के साथ आई थी। डिलिवरी के बाद उसे वापस भेज दिया गया था। गांव वाले उक्त महिला से जाकर पूछताछ की तो वह नवजात बच्चे को फेंकने की बात स्वीकार की। इसके बाद नवजात को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply