Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,17 मार्च 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उमेश कुमार पिता सहस राम बरगाह उम्र 25 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम नायाबांध का रहने वाला था। गुरुवार को उमेश गांव के ही अपने दोस्त अजय के साथ बाइक से कहीं गया था। बतौली-बगीचा मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उमेश की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply