Breaking News

अंबिकापुर@यातायात नियमों के पालन कराने के लिए त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत

Share


अंबिकापुर,17 मार्च 2023 (घटती-घटना)। आईजी राम गोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन करने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई। आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो एवं लोग यातायात नियमों का पालन करें। यदि कहीं यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा हो तो आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सरगुजा पुलिस को सूचित कर सकें। जिससे संबंधित व्यक्ति पर चालानी कार्रवाई की जा सके।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था शुरू होने के पश्चात 1 जनवरी से लेकर 15 मार्च 23 तक की स्तिथि में 492 शिकायतें त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायतों पर सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 407250 रुपये की चालानी कायवाही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध की गई है। सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बनाये रखने हेतु त्रिनेत्र व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नम्बर 9627344000 में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों का मोबाइल के माध्यम से फोटो, विडियो लेकर वाट्सप नम्बर में भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराए जिससे सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जा सके।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply