Breaking News

अंबिकापुर@चरित्र शंका पर टांगी से हमलाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Share


अंबिकापुर,17 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेदम के सेमरपारा निवासी कयासो बाई 35 वर्ष अपने पति प्रभुनारायण 37 वर्ष व 4 छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी। देवर भी साथ में ही रहता था। प्रभुनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था।
उसे लगता था कि पत्नी के गैरमर्द से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रभुनारायण से पत्नी की पिटाई कर दी। शुक्रवार की सुबह फिर वह उक्त बात को लेकर ही पत्नी को पीटने लगा। खुद को बचाने पत्नी शोर मचाते हुए घर से बाहर खलिहान में पहुंची। यहां पीछे से पति टांगी लेकर पहुंचा और गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गर्दन व गला कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने छोटे भाई को भी टांगी लेकर मारने दौड़ाया। यह देख उसका भाई वहां से भाग निकला। इधर वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात उन्होंने शव परिजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply