Breaking News

अम्बिकापुर/मनेंद्रगढ़,@मनेन्द्रगढ़ की राशी ने मिस सुपर मॉडल इंडिया प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान अर्जित

Share

अम्बिकापुर/मनेंद्रगढ़,13 मार्च 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में ग्लैमरस प्रोडक्सन हॉउस के दीपक सिंह के द्वारा होटल पर्पल ऑर्चित मे सुपर मॉडल इंडिया का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मॉडलिंग प्रतियोगिता मे मि. मिस.मिसेज़ व किड के लिए शो रखा गया था। इसमें ट्रेडिसनल राउंड व वेस्टर्न राउंड थे। शो का नाम सुपर मॉडल इंडिया 2023 था। इस प्रतियोगिता मे फाइनल जज के रूप मे चंडीगढ के मशहूर मॉडल, गायक, एक्टर, रियल्टी शो के मशहूर कलाकार मि. प्रिंस नरूला और अंबिकापुर के मॉडल , फिल्म् ट्विस्ट के एक्टर मि. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। जिसमे मनेन्द्रगढ़ की राशी पनिका (पुत्री -हेमलाल पनिका ) ने बेहतरीन तरीके से दोनो राउंड को जीता और मिस सुपर मॉडल इंडिया का प्रथम इनाम जीता साथ ही मिस टेक्निकल इंडिया विनर भी बनी। राशी पनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रौशन किया इस कामयाबी से उनके परिवार वाले बहुत खुश हैं। राशी इस वर्ष फिजियोथेरेपी प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रही हैं। इस प्रतियोगिता मे मिस छत्तीसगढ़ रह चुकी साक्षी उपाध्याय और मिस इंडिया रह चुकी मिस डिम्पल ठाकुर भी उपस्थित रही और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाये।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply