अंबिकापुर,13 मार्च 2023 (घटती-घटना)। आधार फाइनेंशियल कंसलटेंसी का विधिवत शुभारंभ विगत दिनों नगर में गुदरी गली में सेंट्रल बैंक के सामने किया गया। संस्था का शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया गया जिसमे शहर के सभी बैंक व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, संस्था के निर्देशक सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा बैंकिंग,फाइनेंस,लोन, एवं बीमा क्षेत्र के कंसल्टेशन का काम किया जाएगा जिसके लिए प्रमुख बैंको व कई फाइनेंस कंपनियों तथा जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा का कार्य करने के लिए आधार फाइनेंशियल कंसलटेंसी को डीएसए के माध्यम से अधिकृत किया गया है जिसमे की मुख्य रूप से पर्सनल लोन, बिजनेस लोन,प्रॉपर्टी लोन,होम लोन,गोल्ड लोन,नए गाडि़यों का फाइनेंस ,पुरानी गाडि़यों का रिफाइनेंस ,जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा के काम किया जाएंगे। संस्था निर्देशक श्री सिंह के द्वारा शुभारंभ समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ अजय प्रजापति ,नीमन पन्ना ,केतन ठाकुर,मनोज प्रजापति ,राज ताम्रकार तथा ,मनोहर प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक श्री अखिलेश रवानी , दीपेंद्र मंडल ,शिव सिंह , देवेंद्र सिंह, सुभाष पटेल, उदय भान,राकेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur