Breaking News

अम्बिकापुर@बगदर्री शिविर में आवेदनों का निराकरण

Share


अम्बिकापुर,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत बगदर्री में शनिवार को विकासखंड स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के विभिन्न समस्या व शिकायत से सम्बंधित 26 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में नहीं हो पाया उन्हें सम्बंधित विभागों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगदर्री शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 33 समस्या एवं 8 शिकायत से सम्बंधित थे। आवेदनों के निराकरण के साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियां के द्वारा दी गई।
ज्ञातव्य है कि समस्या का समाधान गांव में ही करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत एवं विकास खंड स्तर पर जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव, जनपद सीईओ श्री वेदप्रकाश पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 366/2023 –00–


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply