Breaking News

अम्बिकापुर@पेड़ से गिरकर जख्मी युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। अमरूद तोडऩे के दौरान एक ग्रामीण पेड़ से गिर गया था और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम सलबा डांडग़ांव निवासी अमर साय (28 वर्ष) शनिवार को घर के समीप पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने पर परिजन उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply