Breaking News

अम्बिकापुर,@आग से झुलसकर जख्मी महिला की मौत

Share


अम्बिकापुर, 12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। खाना बनाते समय एक महिला आग से झुलस गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पतल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कांसाबेल अंतर्गत ग्राम भेडयि़ा झरिया निवासी धोबनी बाई पति पजारू राम (45 वर्ष) 3 मार्च की रात घर में भोजन बना रही थी। इसी दौरान आग साड़ी में पकड़ लेने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply