Breaking News

अंबिकापुर@मानदेय में मात्र 300 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा पर रसोईया संघ में विरोध

Share


अंबिकापुर,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में रसोईया संघ का एक बार फिर से एक साथ विरोध का स्वर देखने को मिला। जहां प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अंबिकापुर के सर्किट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था इस दौरान रसोईया संघ के कार्यकर्ता भी इस मिलन समारोह में आए हुए थे। जहां खाद्य मंत्री के सामने ही रसोईया संघ का विरोध देखा गया। दरसअल प्रदेश सरकार ने हाल ही में बजट पेश किया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित अन्य वर्गों को भी बजट में शामिल किया। वही रसोईया संघ के लिए मात्र 300 रुपए बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी रसोईया संघ के सदस्यों में देखने को मिली। जहां उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक हम काम करते हैं. लेकिन हमें मेहताना सिर्फ 1800 रुपए ही दिए जा रहे है। इस महंगाई के दौर में गुजारा करना मुश्किल हैं, साथ ही कहा कि हम सरकार को 300 रुपए भी वापस कर देंगे। जब रसोईया संघ की समस्याओं को लेकर स्टेज में मौजूद प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबके लिए कुछ ना कुछ मिला है, तो वहीं दूसरी ओर रसोईया संघ के द्वारा सरकार को 300 रुपए वापस करने को लेकर कहा कि उस बात की जानकारी हमें नहीं है। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने रसोईया संघ को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके लिए 300 रुपए बढ़ोतरी करना काफी नही रहा होगा, क्योंकि इस महंगाई के दौर में कांग्रेस हाथ जोड़ो अभियान चलाकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply