Breaking News

अंबिकापुर@मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित

Share


अंबिकापुर,11 मार्च 2023 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित किया गया। इस संबंध में शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, छाीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफान सिद्दीकी शामिल हुए।
बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय ” अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply