अंबिकापुर,11 मार्च 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा की पदाधिकारियों की बैठक पूर्व सांसद कमलभान सिंह के मुख्य आतिथ्य, प्रभारी विकास झा के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में लखनपुर के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई तथा आगामी 15 मार्च को ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान के तहत विधानसभा घेराव को लेकर योजना बनी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलभान सिंह ने कहा की विपक्ष में सरगुजा के हितों के लिए युवा मोर्चा संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष और मेहनत जरूर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संकल्पित हैं। सरगुजा जिले के नवनियुक्त प्रभारी विकास झा ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। वन टू वन पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रदेश की आगामी योजना से अवगत कराया और कहा की छाीसगढ़ में परिवर्तन सरगुजा के कार्यकर्ता ही लायेंगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने 2 वर्षों के कार्यकाल का वृा रखा तथा समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीयों से भूपेश बघेल की निकम्मी सरकार के विरुद्ध संगठन के निर्देशानुसार परिश्रम की पराकाष्ठा करने की अपील की। इस बैठक को भाजपा लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने भी संबोधित किया तथा संचालन जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने किया। बैठक के पश्चात लखनपुर नगर में 15 मार्च को रायपुर चलो और ‘मोर आवास मोर अधिकार, रोक के रखे है भूपेश सरकार’ जैसे नारों की वॉल पेंटिंग भी की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, लखनपुर भाजपा मंडल के महामंत्री सत्यनारायण साहू, मदन राजवाड़े, रोचक गुप्ता, अभिषेक सिंह, अमोघ कश्यप, आर डी चौहान, शानू कश्यप, मार्कंडेय तिवारी, बबली नेताम, बुधमेत कुजूर, मनीष दुबे, सौरभ सिंह, सौरभ जयसवाल, अनीश सिंह, विकास शुक्ला चंदन, अकील साय मराबी, निशांत गुप्ता, अनीश यादव, वीर सोनी, हर्षवर्धन पांडे, नरेंद्र पैकरा, भूपेश यादव, दिव्यांशु केशरी, महेश्वर राजवाड़े, निशांत सिंह सोलू, सचिन अग्रवाल, दीपक यादव, रवि सोनी, लखन लाल यादव, चंद्रप्रकाश चक्रधारी, जयंतनाथ सिंह, दिगंबर यादव, पंचानन कुमार, सूरज मंडल, सुनील यादव, निशांत सिंह गोल्डी, अनुराग शुक्ला, श्रीधर केसरी, नितिन गुप्ता, राहुल जायसवाल, रोशन कुमार, अभिनंदन सिंह, विशाल गुप्ता, मुनेश्वर यादव, राजेंद्र प्रजापति, दिनेश नागेश, वैष्णवी यादव, हिमांशु सिंह सेंगर, सोनू अग्रवाल, कृष्णा राजवाड़े, बुधमोहन सिंह, बंटी बारी, अवधेश यादव, रविंद्र राजवाड़े, मुन्ना गुप्ता, केवल यादव आदि उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur