अंबिकापुर,11 मार्च 2023 (घटती-घटना)। गोदाम में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर व खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी के 41 पेटी सरसो व आवला तेल भी जत किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
प्रार्थी हंस कुमार अग्रवाल साकिन अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना 9 मार्च के दरम्यानी रात को प्रार्थी के गोदाम में रहकर काम करने वाले व्यक्ति अरविन्द कुजूर द्वारा अयान मार्ग स्थित प्रार्थी के गोदाम से मौका पाकर गोदाम में रखे 41 पेटी सरसो आवला तेल की चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा 457, 380, 411, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आईजी राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में चोरी के मामलो में त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग एवं पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अरविंद कुजूर साकिन शंकरगढ़ की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा गोदाम से चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। किराना समान के बारे में पूछताछ करने पर चोरी का सामान अमर साय साकिन मणिपुर को बेचना बताया, जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा मामले मे चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी का भी पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया एवं खरीददार आरोपी अमर साय के निशानदेही पर गोदाम से चोरी हुआ 41 पेटी तेल बरामद किया गया हैं, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग,सहायक उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय प्रआर विजय रवि,आरक्षक कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, चालक हरियादव, सैनिक संतोष पटेल शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur