Breaking News

अंबिकापुर@परिणाम में त्रुटि को लेकर एनएसयूआई ने पुनःपरीक्षण करवाने की मांग

Share


अंबिकापुर,10 मार्च 2023 (घटती-घटना)। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल के निर्देश पर एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एवं महासचिव गौतम गुप्ता के नेतृत्व में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय जी को महाविद्यालय में हो रही छात्र छात्राओं की अध्य्यन-अध्यापन, प्रायोगिक परीक्षा व परीक्षा परिणाम संबंधित परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया 7 जिसमे मुख्य रूप से प्राचार्य के समक्ष यह बात रखा गया कि बी.काम द्वितीय वर्ष तीसरा सेमेस्टर के परीक्षा में लगभग 400 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए,जिसमे से केवल 24 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम सफल आया और 350 छात्रों का बैक लग गया है। इस विषय में प्राचार्य महोदय जी द्वारा यह कहा गया कि जल्द ही एक बैठक के माध्यम इसकी पुष्टि व जांच कर उचित समाधान छात्रों के हित में दिया जायेगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा की घोषित परीक्षा परिणाम अगर पूर्णतः सही हो तो रिवैल्युएशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा होली के बाद जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
इस ज्ञापन में मुख्य रूप से सुरेंद्र गुप्ता,गौतम गुप्ता साथ ही साथ आयुष गुप्ता,अभ्युदय,सूरज जयसवाल,रोहन साहू, प्रियांशु, देववशिष्ट, मनीष, राहुल, सुहैल,सानिध्य,वंश दुबे,करण,निकिता,कुसुम,साक्षी,अर्चना एवं अन्य सभी एनएसयूआई के साथीगण उपस्थित रहे ।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply