Breaking News

अंबिकापुर@शुभ मुहूर्त में किया गया होलिका दहन,होली आज

Share


अंबिकापुर,07 मार्च 2023 (घटती-घटना)। पिछले कई वर्षों बाद इस वर्ष होली काफी गुलजार नजर आ रहा है । इस वर्ष होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजार पूरी तरह से रंग-गुलाल व तरह-तरह के पिचकारी से सज चुका है। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने पिचकारी, अबीर-गुलाल की जमकर खरीदारी की। बुधवार को पूरे संभाग भर में हर्षोउल्लास के साथ होली मनाई जाएगी। इसे पूर्व मंगलवार को होलिका दहन पूरे विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। हिन्दू रीति- रिवाज में होलिका दहन का विशेष महत्व माना गया है। शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप पैलेस के पास पूरे दिन होलीका की पूजा होती रही।
गौरतलब है कि रंगो का त्योहार होली 8 मार्च को पूरे संभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। होली को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार है। शहर के घड़ी चौक, थाना चौक, गुदरी बाजार, देवीगंज रोड, स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर व्यावसायियों ने होली के सामान बेचने के लिए आकर्षक तरीके से दुकान सजा कर रखी है। होली की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस वर्ष होली पर महंगाई का असर दिख रहा है। पिचकारी, रंग, गुलाल, अबीर महंगे बेचे जा राहे हैं। वहीं व्यावसायियों का कहना है कि हर सामान थोक व्यापारियों द्वारा महंगा दिया गया है। इस कारण हम लोगों को महंगे दामों पर बेचना मजबूरी है।
होलिका दहन का अंबिकापुर शहर में जगह-जगह आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पैलेस के पास होलीका दहन किया गया। होलीका दहन से पूर्व पूरे दिन लोगों ने पूर्जा अर्चना करते नजर हाए। लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना कर पूरे साल घर परिवार में शांति व खुशहाली की कामना की। इसके बाद रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। वहीं श्याम मंदिर परिसर में श्याम सेवा मंडल द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply