Breaking News

बैकुण्ठपुर@रविदास समाज जनकल्याण सरगुजा संभाग के जिला कोरिया जिला उपाध्यक्ष बने दिलराज रवि

Share

बैकुण्ठपुर 6 मार्च 2023 (घटती-घटना)। रविदास समाज जन कल्याण जिला कोरिया के उपाध्यक्ष पद पर दिलराज रवि की नियुक्ति की गई है। जिले के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 से लगे रविदास भवन के सभाकक्ष में जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित संभागीय अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे शिक्षक संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विमला सोनवानी संभागीय निगरानी सदस्य अवधेश कुर्रे संयुक्त सचिव सर्व रविदास समाज प्रदेश राजमन रवि की अनुसंशा पर जिलाध्यक्ष रविदास समाज कोरिया डी एल भास्कर ने यह नियुक्ति की। दिलराज रवि की नियुक्ति से समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। शिक्षक अशोक लाल कुर्रे संभागीय उपाध्यक्ष ने दिलराज रवि को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल,ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक

Share डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल पर दी बधाई… कहा…यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार …

Leave a Reply