अंबिकापुर,06 मार्च 2023 (घटती-घटना)। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश भर के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। सरगुजा में भी विरोध प्रदर्शन जारी था। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों को वेतन बढ़ोतरी की घोषणा कि हड़ताली कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। होली के दो दिन पहले इस घोषणा से जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने जमकर होली खेली। धरनास्थल कलेक्टोरेट शाखा के सामने कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबिर गुलाल लगाकर बधाई दी।
गौरतलब है कि वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर जिले भर के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान जिले भर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताला लटका था। मुख्यमंत्री ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 प्रति माह से बढ़ाकर अब 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपये से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपये मासिक एवं सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपये से बढ़ाकर 5 हजार रूपये मासिक करने की घोषणा की गई है। धरनास्थल कलेक्टोरेट शाखा के सामने महिलाओं ने बजट घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए देर तक जश्न मनाया। एक दूसरे को अबिर गुलाल लगाकर बधाईयां दी। इसके साथ ही डेढ माह से चल रहे अनिश्चिकालीन हड़ताल समाप्त हो गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur