Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा की उपेक्षा पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विरोध में भाजयुमो ने कराया मुंडन

Share


अंबिकापुर,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। छतीसगढ़ विधानसभा के पटल पर भूपेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा अधिकृत रूप से बिलासपुर में एम्स खोलने की बात कहने के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा आदिवासी वनांचल क्षेत्र सरगुजा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सिर मुड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय संगम चौक अम्बिकापुर में आयोजित इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को विकास विरोधी बताते हुए उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा भाजपा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव के मृत पड़ी चेतना को जगाने के लिए हिन्दू परम्परा के अनुरूप भाजयुमो पदाधिकारियों ने अपना सिर मुंडन कराकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा के स्वास्थ्य मंत्री को आदिवासी वनांचल क्षेत्र सरगुजा में रहने वाली आम जनता की कोई फिकर नहीं है। बिलासपुर क्षेत्र जहां पहले से अपोलो तथा सर्व सुविधा युक्त मेडिकल कॉलेज सिम्स जैसी स्वास्थ्य सुविधांए पहले से उपलध हैं, वहां एम्स बनाने की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की घोषणा सरगुजा के जनता की उम्मीदों के साथ कुठारा घात है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सरगुजा संभाग अपने एकलौते असुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज के भरोसे जन स्वास्थ्य सुविधाओं का बोझ ढो रहा है। जबकि स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर भी उनके जन कल्याण की सूची में सरगुजा कही नहीं है। सरगुजा की जनता अपने साथ हुए धोखे का हिसाब जरुर लेगी।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने कहा कि छाीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यकाल में अम्बिकापुर में एक बेबस पिता अपनी पुत्री के शव को कंधे पर ले जाता है, मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 4 मासूम शिशुओं की मृत्यु हो जाती है, ऐसे में जब एम्स जैसे संस्थान खुलने की बात होती है तो स्वास्थ्य मंत्री अपना गृह क्षेत्र सरगुजा ही भूल जाते हैं। कार्यक्रम को एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश मिश्रा, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री दीपक तोमर, रोचक गुप्ता, वीर सोनी, चन्दन शुक्ला, शोलू सिंह, दिगम्बर यादव, दिव्यांशु गुप्ता तथा सुनील यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पत्र भी सौपा गया जिसमे वनांचल क्षेत्र सरगुजा में एम्स खोलने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने किया। इस अवसर पर राज बहादुर शास्त्री, अमोघ कश्यप, अभिषेक सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, अनुराग शुक्ला, मनीष दुबे, शानु कश्यप, मार्कंडेय तिवारी, मनोज सोनी, विनाल गुप्ता, दीपक यादव, दिव्याशु केशरी, गोलू यादव, श्रीधर केशरी, गोल्डी सिंह, निशान्त गुप्ता, अविनाश कुशवाहा, सौरभ मिश्रा, शुभम अग्रवाल, प्रिन्स चौबे, राहुल दुबे, भोलू सिंह सेंगर, केवल यादव, विनय ठाकुर तथा अभय पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply