Breaking News

अंबिकापुर@आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय मिनीगोल्फ

Share


प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
अंबिकापुर,05 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
सरगुजा जिले के मिनीगोल्फ संघ के प्रशिक्षित खिलाड़ी जो कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की ओर से मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह प्रतियोगिता सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में 1 से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए डबल इवेंट पुरूष में साकेत केडिय़ा और आकाश दुबे सिल्वर मेडल, सिंगल इवेंट महिला में प्रिया जायसवाल ब्रोंज मेडल, मिक्स डबल इवेंट महिला वर्ग में प्रियंका पैकरा एवं आंनद ब्रोंज मेडल जीता है। सिंगल इवेंट में सिवानी सोनी को गोल्ड मेडल के विशेष रुप से वेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। इनके साथ अरमान खान, अभिषेक सोनी, सांध्य सोनी, साक्षी गुप्ता इन सभी खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ की तत्वावधान में सरगुजा जिला के मिनीगोल्फ खेल में लगातार उपलçध का श्रेय राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह को जाता है।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply