Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर 05 मार्च 2023 (घटती-घटना)।जंगल में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रविण कुमार पिता अनंत कुमार उम्र 20 वर्ष सूरजपुर जिले के ग्राम खोड़ थाना रमकोला का रहने वाला था। वह रविवार को बाइक से रघुनाथनगर बाजार जाने निकला था। रास्ते में खैरटिया जंगल में घाट के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रविण सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply