Breaking News

अंबिकापुर,@47 हजार के नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,05 मार्च 2023 (घटती-घटना)। नशीले इंजेक्शन के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खैरबार के समीप नशीले इंजेक्शन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कजे से 155 नग नशीले इंजेक्शन जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आईजी राम गोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त पर नकेल कसने हेतु ड्रग तस्करों पर लगातार कार्यवाही करने हेतु सभी थाना,चौकी प्रभारियों को अपराध समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया था, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग एवं पुलिस टीम को सनराइज स्कूल के पास नशे के आदतन व्यक्ति द्वारा अवैध नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करने की सुचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल सनराइज स्कूल के पास संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम शम्भू नाथ अगरिया साकिन घुटरापारा का होना बताया जो आरोपी के कजे से 155 नग अवैध नशिला इन्जेक्शन कुल जुमला रकम 47000 रुपये का जप्त किया गया, आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर सदर धारा 21 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, उप निरीक्षक अशोक मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय,प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, आरक्षक चंचलेश सोनवानी,सूरज राय, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply