मांगे पूर्ण नहीं होने पर प्रांत स्तरीय प्रदर्शन की तैयारी
सूरजपुर,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सूरजपुर में छाीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य शासन को समय-समय पर ज्ञापन देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। फेडरेशन कई चरणों में आंदोलन कर शासन-प्रशासन को जिला कलेक्टर्स के माध्यम से ज्ञापन भी सौप चूका है। खेद सहित लेख है कि निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित है। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 सितम्बर 20021 का प्रदेश बंद कराया था। उक्त आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए आपके द्वारा समय-सीमा तय करते हुए पिंगुआ कमेटी गठित की गई है। लेकिन उक्त कमेटी द्वारा आज दिनांक तक सरकार को रिपोर्ट नहीं सौपी गई है। जिसके कारण कर्मचारी जगत व्यथित है। लेख है कि 20 फरवरी 2023 को छाीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आयोजित हुए बैठक में शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये के लोकतांत्रिक विरोध एवं माँगों के निराकरण हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए चरणबद्ध “आश्वासन नहीं समाधान” आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
प्रथम चरण में 03 मार्च 2023 को जिला/लॉक / तहसील स्तरीय रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।द्वितीय चरण में 18मार्च 2023 को रायपुर में प्रांत स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी संघ की मांग
लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एल.बी. संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास, वन विभाग, पशु पालन सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग का वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए दिनोक 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौपी जाये।
प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भाा एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भाा स्वीकृति आदेश जारी किया जाये।जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाये।साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित अन्य मांगों को पूरा किया जायें। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरी, पुराना बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित किया जाये। संघ ने उपरोक्त मांगों यथाशीघ्र समाधान हेतु समुचित आदेश जारी करने की मांग की है। इस दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक चंद्रबेस सिंह सिसोदिया, डॉक्टर नृपेंद्र सिंह,
सिंह, विश्वनाथ रेड्डी, मनीष दीपक साहू, संदीप भगत , अजीत एक्का एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur