Breaking News

अंबिकापुर@निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Share

अंबिकापुर, 02 मार्च 2023 (घटती-घटना)।आज दिनांक 02 मार्च 2023 को एकलव्य जन कल्याण समिति द्वारा निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माननीय बालकृष्ण पाठक जी, अध्यक्ष औषधि एवं पादप बोर्ड छाीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति जी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. सी.आर्या जी, महापौर डॉ. अजय तिर्की , रामानुज वार्ड के पार्षद श्रीमती पूर्णिमा सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू, वैद्यराज संत कुमार यादव, सेवानिवृा श्री पी आर बारीक, एकलव्य जन कल्याण समिति के सचिव टिकेश्वर यादव जी, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र विन्दु जी, सदस्य राजीव कश्यप, नेहरू यादव इंजीनियर बिरंची नारायण साहू, प्रशांत त्रिपाठी, विरेन्द्र, अजित सिंह जी, उपस्थित रहे। एकलव्य जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में ओडिशा के प्रतिष्ठित डॉ आर के आचार्या द्वारा चिकित्सा दिया जा रहा है। सभी अतिथियों के द्वारा एकलव्य जन कल्याण द्वारा आयोजित इस चिकित्सा शिविर के लिये एकलव्य जनकल्याण समिति के अभिनव पहल का सराहना किया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply