अंबिकापुर,02 मार्च 2023 (घटती-घटना)। चरित्रशंका पर पति ने पत्नी के पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अुसार प्रार्थी अंकित बुनकर साकिन मठपारा द्वारा थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 मार्च को मेरे दूसरे पिता संजय कश्यप द्वारा मेरी मां से वाद विवाद होने पर जान से मारने कि नियत से पेट मे चाकू मारकर घायल कर दिया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन मे मामले के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फिऱदौसी एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना आरोपी संजय कश्यप साकिन घुटरापारा को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर आरोपी संजय कश्यप साकिन घुटरापारा को तत्काल गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। सम्पत्यर्न कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर सरफराज फिरदौसी, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, इसदोर इक्का, प्रआर.सतीश सिंह, आर. अतुल शर्मा, राजवाड़े, निर्मल आदि सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur