Breaking News

अम्बिकापुर@डिगमा का पंचायत सचिव निलंबित

Share

अम्बिकापुर 01 मार्च 2023 (घटती-घटना)। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने तथा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद का रूपांतरण बहुत कम होने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत डिगमा के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि गोधन न्याय योजना के तहत डिगमा गोठान में 475 मि्ंटल गोबर खरीदी की गई एवं 10 मि्ंटल वर्मी खाद का निर्माण किया गया। गोबर ख़रीदी के विरुद्ध खाद का रूपांतरण मात्र 2 प्रतिशत है। पंचायत सचिव श्री शकील अहमद को गोबर खरीद व वर्मी खाद निर्माण में प्रगति लाने नोटिस जारी किया गया था। पंचायत सचिव द्वारा नोटिस मिलने के बावजूद गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में रुचि नही ली जा रही थी। शासन की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उक्त पंचायत सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बिकापुर निया किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भाा की पात्रता होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply