Breaking News

अम्बिकापुर@जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

Share


अम्बिकापुर,01 मार्च 2023 (घटती-घटना)। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत मिषन परिवार विकास पखवाड़ा जागरूकता रथ को एवं सिविल सर्जन डॉ0 आर.एन.गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर समस्त विकासखण्डों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। पखवाड़ा आयोजन 1 से 15 मार्च 2023 तक किया गया जा रहा है। 1 से 6 मार्च तक प्रथम चरण में दम्पçा संपर्क पखवाड़ा एवं 7 से 15 मार्च तक द्वितीय चरण में सेवा प्रदायगी दिया जाएगा।
पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरुकता लाने के लिए सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम 2 साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतराल व प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर दिया जाएगा। परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान प्रथम रेफरल इकाइयों में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. रोजलीन एक्का ने बताया कि संस्थागत प्रसव के बाद लगभग 60 प्रतिशत व सुरक्षित गर्भपात के बाद लगभग 90 प्रतिशत दंपतियों में परिवार नियोजन की मांग है। इसे ध्यान में रखते हुए अभियान के दौरान प्रसव के बाद महिला नसबंदी एवं कॉपर टी संस्थापन पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके लिए प्रसव कक्ष में परिवार कल्याण परामर्श, एएनएम, स्टाफ नर्स के माध्यम से प्रसव एवं गर्भपात के लिए आई इच्छुक महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए सुविधा प्रदान कराई जाएगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply