Breaking News

प्रतापपुर@गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत किया

Share


प्रतापपुर,01 मार्च 2023 (घटती-घटना)।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सूरजपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के ग्राम पंचायत भेडि़या में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया है उनके साथ छाीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष पनव नेटी का भी हल्दी चावल, फूल मालाओं से स्वागत किये हैं इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से प्रदेश कीं आम जनता पूरी तरह त्रस्य है, युवाओं को नॉकरी, रोजगार नहीं मिल रही है, बेरोजगारी संख्या बड़े स्तर पर है देश प्रदेश में महंगाई चरम सीमा से ज्यादा है प्रदेश में अराजकता फैली हुई है प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें।और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी सदस्य बनाए, वहीँ युवा – युवती किसान, मजदूर, आम जनता गोंगपा के विचार धारा से जुडि़ए। पार्टी के विचार धारा को गांव से लेकर शहर तक आम जनता तक पहुँचना है । इस दौरान सम्भागीय सचिव राजकुमार पोया, कार्यवाहक अध्यक्ष देवसाय पोया, जिला महासचिव चंद्रदीप कोर्चो, कमान मराबी, नर्मदा सिंह मराबी, शिवशंकर पोया, मंजूषा सिंह पोया एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply