अंबिकापुर, 01 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाक के शासकीय कालेजों में (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) नैक की टीम ने ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण किया गया था। इसमें अंबिकापुर के शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोार महाविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड मिला है। इससे महाविद्यालय के साथ-साथ पूरे संभाग का नाम भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने बताया कि महाविद्यालय की यह उपलçध एकाएक नहीं मिली है। महाविद्यालय निरन्तर विकास पथ पर अग्रसर रहा है। पहली बार मूल्यांकन में ‘सी’ ग्रेड मिला, दूसरी बार बी प्लस’ ग्रेड मिला था। इसके बाद वर्ष 2023 में जब जीसरी बार सरगुजा संभाक के शासकीय कालेजों में (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) नैक की टीम ने ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण किया गया था। इसमें ए ग्रेड मिला है। उन्होंने इसे सर्वांगीण विकास को छुता हुआ जीता-जागता उदाहरण बताया है। नैक द्वारा मूल्यांकन का आधार महाविद्यालय में उपलध संसाधनों, शैक्षणिक परिवेश, अनुशासन, परीक्षा परीणाम और महा विद्यालयीन प्रबंधन होता है। इन सभी क्षेत्रों में उच्च शिखर को प्राप्त महाविद्यालय को ए ग्रेड मिलता है। नैक पीयर टीम ने काफी सूक्ष्मता और गहराई से इन बिंदुओं का अवलोकन किया गया था।
प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी स्पोर्टस ऑफिसर जॉन पीटर टोप्पो, ग्रंथपाल जितेन्द्र गुप्ता, नैक प्रभारी डॉ. ऐजेन टोप्पो, प्रियंका सिंह चंदेल सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी), डॉ. आनन्द कुमार, सुनील कुमार गुप्ता एवं समस्त क्राइटेरिया प्रभारी के प्रति आभार व्क्त किया कि। उन्होंने अपने अथक्य प्रयास से महाविद्यालय को ए ग्रेड का गौरव प्राप्त करने का अवसर प्रदान हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur