Breaking News

अंबिकापुर,@बालमेला का मुख्य उदेश्य छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक शिक्षण से जोडऩा’

Share


अंबिकापुर, 01 मार्च 2023 (घटती-घटना)। विकासखंड अम्बिकापुर शिक्षा विभाग व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जोन स्तरीय गांधीनगर, विशुनपुर व अजिरमा में बालमेला का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय गांधीनगर में किया गया। बाल मेला में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्र, सहायक संचालक आशीष दुबे, योगेंद्र तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे, एबीईओ बीडी सिंह, प्राचार्य राजकुमार यादव, संकुल गांधीनगर, विशुनपुर व अजिरमा के संकुल शैक्षणिक समन्वयक निरंजन विश्वास, आद्रियन कुजूर व विक्रम सिंह सहित विकासखंड के सभी संकुल शैक्षणिक समन्वयक व शिक्षक शामिल हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस बालमेला का मुख्य उदेश्य छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक शिक्षण से जोडऩा है। उन्होंने बताया कि बाल मेले में विभिन्न कॉर्नर द्वारा बच्चे स्वयं के अनुभव के साथ अपना ज्ञान वर्धन करेंगे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य राजेश एवं सुजीत ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करता है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply