Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा स्वर्णकार भवन का लोकार्पण 2 मार्च को

Share


अंबिकापुर,28 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा स्वर्णकार भवन के नवनिर्मित प्रथम तल का लोकार्पण 2 मार्च को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व विशिष्ट अतिथि सुनील सोनी सांसद रायपुर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरगुजा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी ने कहा कि अम्बिकापुर के कैलाश मोड़, साीपारा पर स्थित स्वर्णकार समाज के लोगों सहित सभी वर्गों के सहयोग से निर्मित सरगुजा स्वर्णकार भवन के निचले तल की उपयोगिता को देखते हुए प्रथम तल का भव्य निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण अतिथियों सहित समाज के गणमान्य नागरिकों व आमजन की उपस्थिति में किया जा रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply