Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल युवक की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिता बाबूलाल गोड़ उम्र 30 वर्ष मनेन्द्रगढ़ जिले के नागपुर का रहने वाला था। वह शनिवार की शाम को ग्राम कोड़ांगी से लिलावती व चेन साय के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पोड़ी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में विजय सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जबकि लिलावती व चेन साय को मामूली चोट आई थी। उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पतल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply