Breaking News

अंबिकापुर@शिव मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर रुपयों की हुई चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

Share


अंबिकापुर,25 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। शहर के ठनगनपारा स्थित मायापुर में शिव मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते कैद भी हुआ है। स्थानी लोगों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के ठंगनपारा मायापुर में एक शिव मंदिर है। मंदिर में अब तक 8 बार चोरियां हो चुकी है। लागातार हो रही चोरियों के कारण स्थानीय लोगों ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाया हैं। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर एक युवक काले रंग की बैग कंधे पर लटकाए बाइक से मंदिर के पास पहुंचता है और इधर-उधर देख कर मंदिर में प्रवेश कर बैग में रखे ताला तोडऩे के अवजार से दान पेटी का ताला तोड़कर रुपए चोरी कर लिया। इसके बाद वह पुनः अपनी बाइक से वापस चला जाता है। ये सारी घटनाएं मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply