Breaking News

अंबिकापुर,@जंगल में अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,25 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।एक युवक अपने नाना के साथ सोया था। अचानक रात को लापता हो गया। परिजन ने उसकी तलाश की तो अचेत अवस्था में घर से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह पिता मनमोहन उम्र 20 वर्ष ग्राम सूरता थाना रामानुजनगर का रहने वाला था। वह एक सप्ताह से अपने नाना के घर परशुरामपुर गया था। यहां 21 फरवरी की रात को अपने नाना के साथ घर से कुछ दूरी पर धान की रखवाली करने के लिए सोया था। अचानक वह रात को लापाता हो गया। नाना की नींद खुली तो वह गायब था। परिजन ने उसकी तलाशी शुरू की तो वह अचेत अवस्था में मौके से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply