Breaking News

अंबिकापुर@जनरल स्टोर में चोरी करने के बाद पकड़े जाने की डर से चोरों ने सीसीटीवी
सहित डीबीआर भी ले गए साथ

Share


34 हजार नकदी सहित कई कीमती सामान पार

अंबिकापुर,24 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। 22 फरवरी की रात को जनरल स्टोर में घुसकर 34 हजार नकदी सहित कई कीमती सामान पार कर दिए हैं। वहीं चोरों ने पकड़े जाने की डर से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा सहित डीपीआर भी पार कर दिया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अजय राय ग्राम सिरकोंतगा थाना लखनपुर का रहने वाला है। वह अपने घर में ही जनरल स्टोर चलाता है। 22 फरवरी की रात को दुकान बंद कर पूरे परिवार सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा घर के पीछे से छत पर चढ़कर सिढ़ी से दुकान में घुसकर काउंटर में रखे 34 हजार रुपए नकदी सहित कीई कीमती जुाा-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन के सामान, किराना सामान पार कर दिया है। इस दौरान चोरों ने पकड़े जाने की डर से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा सहित डीबीआर को भी अपने साथ ले गए हैं। परिजन को चोरी की घटना की जानकारी सुबह लगी। दुकान संचालक अजय राय ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्जकर मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply