लखनपुर,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 21 फरवरी दिन मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे व पार्षदों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य प्रवर्तित योजना के तहत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 13 देवतालाब में 46.9 लाख सौंदर्यकरण, वार्ड क्रमांक 08 सिंगरा तालाब में 42.29 लाख के सौंदर्यकरण वार्ड क्रमांक 10 ढागा डबरी में 12.5 लाख के सौंदर्यकरण सहित वार्ड क्रमांक 07 में रिटर्निग वाल तथा अन्य वार्डों में निर्माण कार्यों का स्थानीय बैगा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, कांग्रेस लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, पार्षद बृज किशोर पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पवन भुईया, गप्पू खान सहित स्थानीय वार्ड वासियों की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू द्वारा भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार संजय गुप्ता, ठेकेदार महेश नायर ,चंद्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur