अंबिकापुर,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर आरटीआई कार्यकर्ता वह अधिवक्ता डीके सोनी को मोस्ट प्रॉमिसिंग कंज्यूमर राइट्स एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था। जहां डीके सोनी को दृश्यम 2 की एक्ट्रेस इसिता दाा के हाथों सम्मानित किया गया है।
सरगुजा अंबिकापुर से आने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डीके सोनी जो पेशे से अधिवक्ता भी हैं उनके द्वारा हमेशा से भ्रष्टाचार, न्याय में देरी एवं विभिन्न क्षेत्र में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। डीके सोनी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम जज 2019 एवं नियम 2020 में व्याप्त त्रुटि जैसे जिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों में अनुभव में अंतर को सुधार हेतु भी प्रयासरत है। जिसको लेकर डलू बीआर कॉर्प संस्था के द्वारा अलग अलग छेत्र में अच्छा कार्य करने वालो का नॉमिनेशन मंगाया गया था जिसमे डीके सोनी द्वारा उपभोक्ता आयोग में दो साल से पद रिक्त होने और नियुक्ति नहीं होने के कारण अपने संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से आवाज बुलंद की , और सुप्रीम कोर्ट में भी जनहित याचिका में इंट्रविनर बना, उक्त संबध में पूरे दस्तावेज डी के सोनी के द्वारा नॉमिनेशन में भेजा गया जिसमे डीके सोनी का आवेदन स्वीकार कर उन्हें दिल्ली बुलाया गया जहा पर होटल रेडिसन लू में 17 फरवरी को दृश्यम 2की एक्ट्रेस इसिता दाा के हाथो मोस्ट प्रॉमिसिंग कंज्यूमर राइट्स एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। उक्त अवार्ड डीके सोनी को मिलने से उनके मित्रो, अधिवक्ताओं, और पीडि़त उपभोताओ में खुशी का माहौल है। दिल्ली से वापस आने पर डीके सोनी का कोरिया जिले के पटना में स्वर्णकार समाज के शंकर सोनी, फोरम फॉर फास्ट जस्टिस कोरिया के अध्यक्ष अरविंद सिंह के द्वारा स्वागत किया गया, तथा सिलफिली में पिलखा सेवा समिति के राजेश कुशवाहा, दीतेश राय, धीरज विश्वाश, सरपंच अजय सिंह और काफी लोगो द्वारा स्वागत किया गया तथा अंबिकापुर में बास्केट बॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप के नेतृत्व में डोल नगाड़ों, तथा आतिशबाजी से स्वागत किया गया।डी के सोनी का कहना हैं की यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य को करने की प्रेरणा देता है तथा हिम्मत बढ़ता है और भविष्य में आगे और तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को किया जायेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur