Breaking News

अम्बिकापुर,@महोत्सव में पूर्णश्री की ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Share


अम्बिकापुर,18 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर डॉ पूर्णश्री राउत की मनमोहक ओडिशी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पूर्णश्री ने काल्पनिक रूप से राधा के मनोदशा एवं शारीरिक हाव-भाव को नृत्य के साथ सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
डॉ पूर्णश्री राउत ओडि़शी की प्रख्यात नृत्यांगना है जो करीब 6 वर्ष की आयु से इसकी साधना कर रही है। पद्मभूषण गुरु केलुचरण महापात्र की शिष्य रही है। दूरदर्शन के उच्च श्रेणी के कलाकार रही है तथा कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। देश-विदेश में इनकी प्रस्तुति होते रहती है। 2009 से 2015 तक दृष्टि बाधित बच्चों को ओडिसी नृत्य की तालीम दी जिसके लिए उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। छाीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा ओडिसी नृत्य कला साहित्य को दृष्टि बाधित बच्चों के लिए ब्रेल लिपि में रूपांतरित किया गया। डॉ राउत छाीसगढ़ में आयोजित होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रमो में अपनी प्रस्तुति देती रहती है। वर्तमान में वे स्कूली बच्चां को ओडिसी नृत्य सीखा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply